खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन से पहले आधार सीडिंग जरूरी…
ई-मित्र पर बिना आधार लिंकिंग आवेदन नहीं होगा स्वीकार
राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन से पहले आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी है। बिना आधार लिंकिंग के उपभोक्ता ई-मित्र पर आवेदन नहीं कर पा रहे, जिससे लोगों को रसद विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
26 जनवरी को नए पोर्टल की शुरुआत के बाद अब तक झुंझुनूं जिले में करीब 5 हजार लोग इस प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं, जबकि कई आवेदन लंबित हैं। पात्रता जांच पंचायत स्तर पर पटवारी, ग्राम सेवक व शहरी क्षेत्र में बीएलओ और अन्य अधिकारियों द्वारा की जाएगी। आवेदन की अंतिम स्वीकृति पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट के आधार पर होगी।
Comments are closed.