खेतड़ी में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात, 50 से अधिक घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश…

संग्रामपुरा में 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी, जाग होने पर चोर दूसरा ट्रांसफार्मर छोड़कर भागे

पचेरी कलां के संग्रामपुरा में चोरों ने एक 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया और दूसरा उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की जाग से चोर मौके से फरार हो गए। बुहाना डिस्कॉम के जेईएन दीपक बरडोदिया ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले दस महीनों में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे ग्रामीणों और डिस्कॉम को भारी नुकसान हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Comments are closed.