खेतड़ी में दो दिवसीय शिव महोत्सव, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ…

रामायण सत्संग मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

खेतड़ी के ऐतिहासिक रामायण सत्संग मंदिर में दो दिवसीय शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को महोत्सव की शुरुआत वाराही देवी मंदिर से निकली कलश यात्रा से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामायण सत्संग मंदिर में संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पंडित विजेश पुरोहित और बबलू पंडित के आचार्यत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में बबलू पंडित ने सनातन धर्म की महिमा और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशा मुक्ति और धर्म में आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन में सुरेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, हाकम सिंह, कैलाश गर्ग, संजय मालपुरिया, बजरंग गर्ग, ज्योति भारद्वाज, मुकेश पूर्णिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments are closed.