गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में कैंपस ड्राइव और एनएसएस शिविर का आयोजन…

बीकॉम अंतिम वर्ष और एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए अवसर

गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में बुधवार को इमार्टिकस लर्निंग कंपनी द्वारा बीकॉम अंतिम वर्ष एवं एम कॉम के विद्यार्थियों के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। इस ड्राइव में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बैंकों में विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

इसके अलावा, मंगलवार को एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनीता पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। शिविर गोद लिए गए ग्राम में 13 जनवरी तक आयोजित होगा।

Comments are closed.