गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में एनएसएस शिविर का आयोजन, पोस्टर मेकिंग व अन्ताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित…
डॉ. सुनीता पाण्डेय ने की अध्यक्षता, स्वयंसेवकों ने किया उत्साहपूर्वक भागीदारी
गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन पोस्टर मेकिंग व अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनीता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस प्रथम इकाई अधिकारी मधु सूदन जांगिड़, द्वितीय इकाई अधिकारी माधुरी कुमावत सहित समस्त संकाय सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Comments are closed.