गुढ़ा फाटक के पास एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मकान से 45 हजार रुपए नकदी और सोने के जेवरात सहित अन्य सामान चुराए। यह घटना अजहर हुसैन के घर में हुई, जब वह और उनकी पत्नी 21 दिसंबर को किसी काम से बाहर गए हुए थे।
जब वह लौटे, तो घर के ताले टूटे हुए थे और आलमारियां खुली हुई थीं। सामान चेक करने पर 45 हजार रुपए, दस ग्राम सोने की चेन और कंबल गायब थे। इस मामले में रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है, और वारदात का वीडियो घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दो युवक दीवार से कूदते हुए दिख रहे हैं, जबकि एक युवक बाहर निगरानी कर रहा था।
Comments are closed.