गुरुकृपा इंस्टीट्यूट में संगम-2 का भव्य आयोजन…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने दी अपनी अद्वितीय प्रस्तुतियां
गुरुकृपा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन में संगम-2 के 25वें संस्करण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र एस बुडानिया और डॉ. अिनता एस बुडानिया उपस्थित रहे। डॉ. महेंद्र एस बुडानिया ने छात्रों को कड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल अमित जांगिड़ ने आगंतुकों का स्वागत किया।
संगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। मिस्टर फ्रेशर मोहसिन, मिस फ्रेशर मनीषा, मिस्टर फेयरवेल दीपक सैनी और मिस फेयरवेल ममता शर्मा रहे। कार्यक्रम में सिंगर आमिर खान की भी प्रस्तुति रही। इस भव्य आयोजन में वीरेंद्र सिंह सैनी, कैलाशचंद्र, सतपाल सिंह, राजवीर सिंह, अब्दुल मतीन, अजय सैनी, मामराज, आवेश जोया, उमेश कुमार, नरेंद्र और अंकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.