गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट में कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार संपन्न…

विद्यार्थियों को मिली नीट-2025 की तैयारी की महत्वपूर्ण टिप्स

गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट में 9 व 10 फरवरी को दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को नीट-2025 की तैयारी को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए। संस्था निदेशक प्रदीप बुडानियां ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए हर टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्टडी रूम को सुव्यवस्थित रखने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में निदेशक राजेश कुल्हरी, वाइस प्रेसिडेंट योगेंद्र शर्मा समेत संस्थान का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.