गुर्जर समाज ने एमबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग…

साथ ही सेना में गुर्जर रेजीमेंट गठन की दी चेतावनी

गुर्जर समाज के नेताओं ने सोमवार को भैरव घाट स्थित देवनारायण मंदिर में बैठक आयोजित कर एमबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। उन्होंने इस कदम को संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए जरूरी बताया और सरकार से इसे जल्द लागू करने का आग्रह किया। इसके अलावा, गुर्जर समाज ने सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाने की भी मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो वे आंदोलन करेंगे।

सामाजिक नेताओं का कहना था कि 2019-2020 में राजस्थान सरकार ने केंद्र को पत्र भेजकर एमबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पांच साल का समय गुजर जाने के बावजूद इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस बैठक में देवसेना के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश महामंत्री बृजमोहन गुर्जर, डॉ. बनवारी लाल गुर्जर, और अन्य स्थानीय नेता शामिल थे।

Comments are closed.