गोकुलपुरा स्थित मैट्रिक्स हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ध्यान व योग दिवस का आयोजन…

छात्रों को योग, प्राणायाम और एकाग्रचित्ता के महत्व पर दिया गया प्रशिक्षण

गोकुलपुरा स्थित मैट्रिक्स हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ध्यान व योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य मनोज कुमार और राकेश तूनवाल ने छात्रों को सूक्ष्म क्रिया, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, धारणा, ध्यान और भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायाम करवाए। इसके साथ ही स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और एकाग्रचित्ता बनाए रखने के टिप्स भी दिए।

संस्था निदेशक राजेंद्र सिंह बुरड़क ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल राजश्री सिहाग सहित अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।

Comments are closed.