गोठड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

विकास धायल से रिवॉल्वर जब्त, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

गोठड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को परसरामपुरा स्टेडियम के पास एक युवक के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस ने धोलाबेरा निवासी विकास धायल को गिरफ्तार किया और उसके पास से रिवॉल्वर बरामद की। युवक द्वारा हथियार के बारे में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया।

Comments are closed.