गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, सीकर की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महासभा के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया का मार्गदर्शन मिला। इस दौरान जिला संगठन के नवीन पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई तथा जयपुर में 9 मार्च को होने वाले विवाह परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील सहल ने बताया कि २६ जनवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे रामदेव विलास, महामंदिर रोड़, सीकर में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, सीकर की बैठक राष्ट्रगान के साथ शुरु की गई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आज वही समाज तरक्की कर रहा है जो एक होकर समाज हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम एक होकर आवाज उठायेंगे तभी हमारे नेता एवं अधिकारी हमारे लिए आवाज उठायेंगे। उन्होंने विवाह परिचय सम्मेलन का अधिक से अधिक लाभ समाज के लोगों को दिलवाने की अपील की। सीकर जिले के लिए श्यामसुन्दर कलावटियो को विवाह परिचय सम्मेलन का संयोजक बनाया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप जोशी, युवा प्रदेश महामंत्री राकेश टीलावत ने भी संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए समाज के भवन का अतिशीघ्र निर्माण करवाने की बात कही एवं उसमें अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महमांत्री सुनील सहल ने किया। इस दौरान एडवोकेट पुरुषोत्त शर्मा, गिरीश प्रधान, संजय शर्मा अनिल डोकवाल, बसन्त गौड़, सुनीता शर्मा, राजेन्द्र डोरवाल, महेश प्रधान, संजय कौशिक, सुरेश शर्मा, सुधीर मिश्रा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा, बालकिशन जोशी, पं. ओमप्रकाश मिश्रा, जगदीशप्रसाद वशिष्ठ, वैद्य महेन्द्र शर्मा, मेघराज शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, हेमचन्द्र शर्मा, राममोहन शर्मा सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।
Comments are closed.