गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में विवाह सम्मेलन की तैयारियां, पोस्टर का विमोचन…
9 मार्च को जयपुर में होगा 18वां अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन
झुंझुनूं में गौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक बुधवार को रामलीला पार्क में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी विवाह परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने बताया कि 9 मार्च को जयपुर के परशुराम भवन में 18वां अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है।
बैठक के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्राप्त बायोडाटा समाज की विवरणिका “युगल दर्पण” में प्रकाशित किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, जिला संगठन महामंत्री वशिष्ठ शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments are closed.