गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने हेतु बैठक
प्रशांत विश्राम बने जिला अध्यक्ष, गौ हत्या पर संपूर्ण रोक लगाने की मांग
सीकर मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गो राजस्थान प्रभारी श्री बाबूलाल जांगिड़ गो सचिव राजस्थान प्रदीप राठौड़ लोहागर्ल पीठाधीश्वर श्री अवधेशाचार्य महाराज गो सांसद श्री सागरमल योगी गो विधायक हेमंत नायक गो सेविका ज्योति तनवानी झुंझुनू से गो सांसद प्रवीण जी की उपस्थिति में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने एवं गौ हत्या को संपूर्ण रूप से बंद करने के संदर्भ में संगोष्ठी की गई जिसमें सीकर विधानसभा क्षेत्र के दातारामगढ़ से गो विधायक महेश कुमावत एवं गौ रक्षा दल ओर दातारामगढ़ के गो सेवकों की उपस्थिति मे गौ सेवा कार्य करने का गठन किया गया जिसमें सर्वसमिति से प्रशांत विश्राम को जिला अध्यक्ष व् प्रियांशु जी (माया) को सचिव के पद पर नियुक्ति किया संगोष्ठी में जिले के गौ सेवक एवं शहर के सामान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
Comments are closed.