ग्राम विकास अधिकारियों ने संपूर्ण स्वच्छता समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा…

स्वच्छता मिशन में तकनीकी और व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग

पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह फोगाट, मंत्री महेंद्र सैनी, और अन्य अधिकारियों ने बीडीओ गणेशाराम जाखड़ के माध्यम से पंचायत राज मंत्री, शासन सचिव, स्वच्छ भारत मिशन निदेशक, और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में स्वच्छता मिशन में आ रही तकनीकी और व्यवहारिक जटिलताओं के निराकरण की मांग की गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की स्थिति बेहतर हो सके।

Comments are closed.