चूरू कलेक्टर की जन सुनवाई में बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर हंगामा…

ज्ञापन फाड़ने और प्रशासन की लापरवाही पर विरोध जताया

चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा की जन सुनवाई में सोमवार को बायो मेडिकल वेस्ट की समस्या को लेकर अजीब नजारा देखने को मिला। यूथ फॉर स्वराज और चूरू बायोमेडिकल वेस्ट जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी अस्पताल की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन उन्होंने गुलाब का फूल देकर ज्ञापन फाड़ दिया।

संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि डीबी अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले दिनों प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा दो दिन में निस्तारण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से उस फर्म को टेंडर दिया गया है, जो केवल कागजों में ही सक्रिय है, जबकि अस्पताल में बायो वेस्ट खुले में पड़ा रहता है, जिस पर पशु भी मुंह मारते हैं। इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माहौल गरम हो गया।

Comments are closed.