चूरू में घने कोहरे और सर्दी का असर जारी…
कोहरे ने बढ़ाई ट्रेनों की देरी, सर्दी से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे
चूरू में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई और यह 5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह का मौसम साफ था, लेकिन दिन चढ़ते ही कोहरा और घना हो गया, जिससे वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।
राजगढ़ रेलवे कंट्रोल रूम के अनुसार, कोहरे के कारण कई ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्कूली बच्चों के शीतकालीन अवकाश के कारण उन्हें सर्दी से कुछ राहत मिली है। कड़ाके की सर्दी के कारण शहर के बाजार सुबह देर से खुलते हैं और शाम को जल्दी बंद हो जाते हैं। कोहरे से चने, सरसों और गेहूं की फसलों को भी लाभ हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था।
Comments are closed.