चूरू में बंदरों का आतंक, एक ही दिन में छह लोग हुए घायल…

पूनिया कॉलोनी में बुजुर्ग महिला पर हमला, अस्पताल में इलाज जारी

चूरू शहर में दो दिन से बंदरों का आतंक मचा हुआ है। एक ही दिन में बंदरों ने शहर के कई इलाकों में छह से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूनिया कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला शरबती देवी (70) को सीढ़ियों में बैठने के दौरान बंदर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के आंख के पास गहरा जख्म हो गया, जिसे परिवार ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अनुज ने बताया कि बुधवार की शाम उनकी दादी छोटे बच्चों को खिला रही थीं, तभी एक बंदर ने अचानक हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर उनके पौते ने उसे बचाया और परिजनों ने उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। इसके अलावा उसी दिन अस्पताल में बंदर के हमले से घायल छह और लोगों का इलाज किया गया और सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई।

Comments are closed.