चूरू में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न…
मार्च पास्ट, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
चूरू के पुलिस लाइन मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने ध्वजारोहण किया, जबकि कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की विशेष उपस्थिति रही। एडीएम अर्पिता सोनी ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 लोगों को सम्मानित किया गया, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरांगनाओं को विशेष सम्मान मिला।
राजस्थान पुलिस, एनसीसी, स्काउट और गाइड की सात टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। 11 विभागों की झांकियों में जिला परिषद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लिटिल फ्लॉवर स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल और लार्ड्स स्कूल के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Comments are closed.