चूरू रेलवे स्टेशन के पास पुराने लेन-देन को लेकर व्यापारी भिडे, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार…

दोनों पक्षों में लाठियों से हुई झगड़े में चोटें आईं

चूरू रेलवे स्टेशन के सामने नई सड़क पर बुधवार दोपहर दो व्यापारियों के बीच पुराने लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने जमकर लाठियां चलाईं, जिससे दो-तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। शहर कोतवाल सीआई मुकुट बिहारी ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा दुकान से संबंधित था, और गिरफ्तार लोग कृष्णा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, श्रवण कुमार, दलीप कुमार और विष्णु गोयनका थे।

Comments are closed.