चूरू सांसद राहुल कस्वां की अफसरों को फटकार, मनरेगा व सफाई में गड़बड़ियों को लेकर जताई नाराजगी…

मनरेगा में गड़बड़ियों से लेकर पानी और सफाई की समस्या पर कस्वां का तीखा विरोध, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने जिला लेवल बैठक में अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मनरेगा में गड़बड़ियों, पानी और सफाई की समस्याओं पर नाराजगी जताई और कहा कि सार्वजनिक धन इस तरह नहीं बांटा जा सकता। उन्होंने सरपंच को करोड़ों रुपए देने की आलोचना की और कहा कि प्रशासन को सभी पंचायतों को समान रूप से साथ लेकर चलना चाहिए। सांसद ने जलदाय विभाग के अफसरों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि पानी की सप्लाई में सुधार करें और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े कदम उठाएं।

Comments are closed.