चेतक एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े गए, यात्रियों को मिलेगा राहत…

पाटन के डाबला रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेन में बढ़ी सीटें, 1 फरवरी से प्रभावी

पाटन के डाबला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चेतक एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रूट पर चलने वाली गाड़ी संख्या 20473/20474 में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एक सेकेंड एसी और एक थर्ड एसी श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मार्च के बाद इस सुविधा के आगे के निर्णय पर विचार किया जाएगा। यह कदम यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा देने के लिए उठाया गया है।

Comments are closed.