चौथे दिन केशवानन्द ने जीते 11 मैडल….

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने खिलाडियों ने 68वीं जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स पोलवॉट में 17 व 19 दोनो आयु वर्गो में गोल्ड पर जमाया कब्जा

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने खिलाडियों ने 68वीं जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स पोलवॉट में 17 व 19 दोनो आयु वर्गो में गोल्ड पर कब्जा जमाया। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी राहुल ढाका ने बताया कि गुंगारा में आयोजित 68वीं ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता में पोलवॉट इंवेट में 17 वर्ष बालक वर्ग में केशवानन्द के प्रदीप यादव ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में अमन यादव ने गोल्ड मैडल पर कब्जा किया वहीं प्रमोद गुर्जर ने सिल्वर मैडल पर अपना कब्जा जमाया। 4गुणा400 मी. रीले रेस में केशवानन्द ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 19 वर्ष बालक वर्ग 400मी. बाधा दौड में आर्यन सैनी ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 17 वर्ष बालक वर्ग 400मी. बाधा दौड में हेमंत बघेल ने गोल्ड मैडल पर अपना कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में अंडर 14 में खुशी ने 800मी. रेस में गोल्ड मैडल व अंडर 17 में 800मी. रेस में खुशबु सैनी ने ब्रोंज मैडल पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह सहित प्रबधंन सदस्यों ने विजेता छात्रों को बधाई प्रेषित की।

Comments are closed.