छऊ गांव में हुई हिंसक झड़प, सात घायल…

गुढ़ागौड़जी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया

गुढ़ागौड़जी के छऊ गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को गुढ़ागौड़जी सीएचसी में भर्ती कराया। घायल व्यक्तियों में बूंटीराम, राजपाल, आदित्य, सचिन, श्योकोरी, इंद्रां, और राजेश कुमार शामिल हैं। गुढ़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कुमार को गंभीर स्थिति में झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। झगड़े की वजह से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए, जिसमें मारपीट और जानलेवा हमले की बातें सामने आई हैं।

Comments are closed.