छात्रा एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर लगातार आठवीं बार साँवलोदा धायलान का कब्जा….
टीना सेन को दूसरी बार बेस्ट प्लेयर का खिताब, 13 गोल्ड और 7 सिल्वर सहित स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
सीकर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर छोटा में आयोजित 68 वी जिला स्तरीय 17/ 19 वर्षीय आयु वर्ग छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग चैंपियनशिप पर लगातार आठवीं बार शहीद पूरणमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साँवलोदा धायलान की छात्राओं ने बाजी मारी है
यह जानकारी देते हुए टीम कोच श्रीमती चंदा नेहरा ने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग की टिना सेन 5 गोल्ड सरिता सेन तीन गोल्ड दो सिल्वर अनीता दो गोल्ड एक सिल्वर सुमन एक गोल्ड एक सिल्वर किरण घायल एक गोल्ड एक ब्रोंज कुसुम एक सिल्वर एक सिल्वर गायत्री एक सिल्वर प्रीति एक ब्रोंज तथा 17 आयु वर्ग में पायल सेन एक गोल्ड करिश्मा कंवर एक सिल्वर कोमल एक ब्रोंज मेडल प्राप्त किया हैं दल प्रभारी दानसिंह तथा मंजू कालेर ने बताया कि विद्यालय की छात्रा टीना सेन ने लगातार दूसरी बार जिले में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता है 13 गोल्ड तथा सात सिल्वर तीन ब्रोंज के साथ टीम के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों की तरफ से साफा एवं पुष्प माला पहनकर विजेता छात्राओ का स्वागत किया गया।
Comments are closed.