जयपुर-खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस में आग, बड़ा हादसा टला…

ड्राइवर की सूझबूझ से 47 यात्रियों की जान बची

रींगस (सीकर) के सरगोठ गांव में सोमवार सुबह जयपुर से खाटूश्यामजी जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से उठे धुएं को देख ड्राइवर ने बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

Comments are closed.