जयपुर जाट छात्रावास स्नेह मिलन समारोह की तैयारीयों को लेकर बैठक…

आगामी 20 नवंबर को जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जाट हॉस्टल स्नेह मिलन की तैयारीयों को लेकर सोमवार को मयूर गार्डन सीकर में किया गया बैठक का आयोजन

आगामी 20 नवंबर को जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जाट हॉस्टल स्नेह मिलन की तैयारीयों को लेकर सोमवार को मयूर गार्डन सीकर में बैठक का आयोजन किया गया। दिलीप बेनीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में नरेन्द्र बाटङ ने कहा 20 नवंबर को जाट समाज के अग्रणी विजय पुनियां भाई साहब के जन्मदिवस के अवसर दिन पर जयपुर में आयोजित होने जा रहा जाट छात्रावास स्नेह मिलन समारोह में सीकर जिले के जाट हॉस्टल जयपुर में रहे और होस्टल से जुड़े हुए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा जयपुर पहुंचे।

एक कमेटी का गठन करके समारोह की तैयारीयों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सीकर जिले के सभी उपखंड क्षेत्रो से होस्टल में रहे सभी जनों को घर-घर जाकर पिले चावलों से निमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान विजयपाल भुकर ने कहा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजस्थान के सभी जिलों में सीकर की तरह ही मीटिंग आयोजित हो रही है और जिले वाइज उपखंड वार जिम्मेदारी देने का काम किया जा रहा है। जयपुर में आयोजित होने जा रहा स्नेह मिलन समारोह को एक उत्सव के रूप में सफल मनाया जाएगा। नाथु गोदारा ने कहा स्नेह मिलन समारोह के दौरान जाट होस्टल में पढ़कर बने आईएएस, आरएएस, सहीत अन्य डिपार्टमेंट में बने अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कमेटी गठन के दौरान नरेन्द्र बाटङ, विजयपाल भुकर,धर्मेन्द्र गिठाला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगन भाकर,संतोष कुल्हरी, सुनिल बुरडक,नाथु गोदारा, कपिल राव,प्रदीप गोदारा, विरेन्द्र पूनियां, नरेन्द्र फगेड़िया, राजेन्द्र पिलानियां, अजय काजला, अजय चाहर, जितेन्द्र बुरडक, नेमीचंद डुडी, नोपाराम रेवाड़, विनोद जाखड़, नरेश भाम्बू सहीत होस्टल में रहे सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.