जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित….

शाश्वत प्रारंभ फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर शिक्षण संस्थान में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का हुआ आयोजन

शाश्वत प्रारंभ फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर शिक्षण संस्थान में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का आयोजन हुआ। ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का बढ़ता वैश्विक तापमान मनुष्य के लिए घातक है इसको कम करने के बच्चों को जागरूक किया । तथा ग्लोबल वार्मिंग को क्रियान्वित किए जा रहे घटकों पर चर्चा की ।

इस अवसर पर फाउंडेशन के मुकेश स्वामी, भोला राम कुमावत ने अपना वक्तव्य दिया । इस विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेघा शर्मा , सेजल सैनी, गुरु गणेश सैनी, जेएम सैनी सहित विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed.