”जल है तो कल है, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन”…
नई जल प्रदाय योजना और जल संरक्षण पर कार्यक्रम में बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
सरदारशहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली का कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत शहर के महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय चौधरी कुआँ के पास गौशाला बास सरदारशहर मैं विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम में बालक बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी विकास परियोजना के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने छोटे छोटे बच्चों के साथ “जल है तो कल है”, पर चित्र प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमे बच्चों ने बढ़ चड़के भाग लिया इसके बाद साफ सफाई के बारे मैं बताया साथ ही हाथ धोने के सेवन स्टेप बताये बच्चों को बताया की खाना खाने से पहले सोंच जाने के बाद हाथ धोने के लाभोँ के बारे मैं बताया। जल संरक्षण की चर्चा कर बताया की आज की पीड़ी कैसे जल को बर्बाद कर रही है पानी के संरक्षण पर बच्चों की भूमिका व नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि नई जल प्रदाय योजना से पानी पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेपर के साथ व मीटरयुक्त मिलेगा। जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण तथा औद्योगीकरण के कारण प्रतिव्यक्ति के लिए उपलब्ध पेयजल की मात्रा लगातार कम हो रही है।

जहाँ एक ओर पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। वही दूसरी ओर प्रदूषण और मिलावट के कारण उपयोग किये जाने वाले जलसंसाधनों की गुणवत्ता तेजी से घट रही है अगर आज हमने जल का संरक्षण नहीं किया तो आने वाली भावी पीढ़ियां स्वच्छ पानी के लिए तरस जायेंगी। साथ ही बताया की फर्श को पाइप से धोने की बजाय पोछे से साफ करे, सेविंग करते वक्त नल को खुला ना छोड़े मग में पानी लेकर सेव करे इस प्रकार की छोटी छोटी आदतों से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है जो आज की बचत और कल का भविष्य है पानी को हम बना नहीं सकते तो बचा तो सकते है। विद्यालय के प्रिंसीपल राजेंद्र पारीक ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला व आरयूआईडीपी द्वारा इस तरह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चो को इस तरह जल के प्रति जागरूक करने से छोटी उम्र से ही बच्चों में का जल संरक्षण की भावना आएगी । सोशल आउटरीच टीम से पवन सिंह तथा विधालय परिवार से योगेंद्र चंद सिहाग, अमित कुमार सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Comments are closed.