जिला कलेक्टर को गायक जाकिर अब्बासी ने भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताएं पुस्तक

जिला कलेक्टर को गायक जाकिर अब्बासी ने भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताएं पुस्तक

जिला कलेक्टर को गायक जाकिर अब्बासी ने भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताएं पुस्तक

झुंझुनूं।

शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था बज़्म-ए-मौसिकी झुंझुनूं के मशहूर गायक जाकिर अब्बासी ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को अपने द्वारा लिखित दो देशभक्ति गीतों के प्रकाशित होने पर लोकप्रिय हिंदी कविताएं (साझा काव्य संग्रह) की एक प्रति भेंट की।

यह साझा काव्य संग्रह महाराष्ट्र स्थित इंकलाब पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से 65 रचनाकारों की गीत, ग़ज़ल और कविताएं शामिल हैं। इस पुस्तक में गायक जाकिर अब्बासी के दो देशभक्ति गीत — “प्यारा वतन हमारा” और “ए हिंद के जवानों, लाखों तुम्हें सलाम” का चयन कर प्रकाशन किया गया है।

इस अवसर पर गायक जाकिर अब्बासी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह पहली बार है जब उनके द्वारा लिखे गए गीत किसी पुस्तक में प्रकाशित हुए हैं। अपनी मधुर आवाज़ से पहचान बनाने वाले जाकिर अब्बासी ने जागरूकता गीतों के माध्यम से देशभर में लोकप्रियता हासिल की है और अब वे एक गीतकार के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं, जिससे झुंझुनूं जिले का नाम रोशन हो रहा है।

जाकिर अब्बासी द्वारा लिखे व गाए गए चर्चित गीतों में “नफरत भाग जा भारत में तेरो काई काम”, “उड़ जा कागा”, “कद आओगे पिया थारी याद घणी आवे”, “आजा बलम जी छोड़ कर ना जाओ” और “झुर-झुर रोव अंखियां” प्रमुख हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जाकिर अब्बासी को बधाई देते हुए कहा कि गीत लेखन हर किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह सार्थक और प्रेरणादायक गीत लिखते रहें और निरंतर आगे बढ़ते रहें।

इस अवसर पर शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मास्टर यूनुस अली भाटी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.