जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने गुरुवार को राइजिंग राजस्थान के तहत जिले में हुए एमओयू की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर शर्मा द्वारा 100 करोड़ तक की राशि के कुल 295 एमओयू की समीक्षा कर भूमि आवंटन करने एवं संबंधित विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर ऑनलाइन पोर्टल पर टास्क बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार राइजिंग राजस्थान के तहत हुए सभी एमओयू को धरातल पर लाना है। इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा जिस किसी विभाग को एमओयू के लिए भूमि आवंटन की आवश्यकता हो तो राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि आवंटित करवाएं। 100 करोड़ रुपए से ऊपर के एमओयू की समीक्षा मुख्य सचिव एवं 1000 करोड़ से ऊपर के एमओयू की समीक्षा मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा द्वारा की जाएगी
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, एसई एससीवीवीएनएल अरुण जोशी, सीएमएचओ अशोक महरिया, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, जिला पर्यटन अधिकारी अनु शर्मा, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.