जिला स्तरीय खेलकूद के प्रथम चरण में प्रिंस ने 11 विजेता सहित 39 ट्रॉफी जीती

विभिन्न खेलों में प्रिंस ने 107 स्वर्ण पदक सहित 448 मेडल भी जीते

जिला स्तरीय खेलकूद के प्रथम चरण में प्रिंस ने 11 विजेता सहित 39 ट्रॉफी जीती
विभिन्न खेलों में प्रिंस ने 107 स्वर्ण पदक सहित 448 मेडल भी जीते

69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में प्रिंस की टीमों ने 11 प्रतियोगिताओं में विजेता, 15 में उपविजेता एवं 13 प्रतियोगिताओं में सेकंड रनर अप के खिताब सहित कुल 39 ट्रॉफी हासिल की है। साथ ही विभिन्न खेलों में 107 स्वर्ण, 117 रजत एवं 224 कांस्य पदक सहित कुल 448 पदक भी हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चरण का आयोजन होना अभी बाकी है।
प्रथम चरण में प्रिंस की टीमों ने बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं हैंडबॉल की 11 प्रतियोगिताओं में विजेता का खिताब जीता है। इसी तरह बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, साॅफ्टबाॅल, बॉक्सिंग, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं योगा की 15 प्रतियोगिताओं में उपविजेता का खिताब हासिल किया है। फुटबॉल, रग्बी फुटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग की 13 प्रतियोगिताओं में सेकंड रनर-अप का खिताब हासिल किया है।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने विजेता खिलाड़ियों, टीमों एवं कोचेज को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

Comments are closed.