जिला स्तरीय स्वामित्व कार्ड व पट्टा वितरण कार्यक्रम में 8 हजार पट्टे वितरित…
चूरू जिले की 49 ग्राम पंचायतों में हुआ बड़ी संख्या में पट्टों का वितरण
शनिवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय स्वामित्व कार्ड और पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 49 ग्राम पंचायतों में कुल 8 हजार पट्टे जारी किए गए। सांकेतिक रूप से 5 पट्टों का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यातिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए जोड़ा गया। मोदी ने लाभार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, चूरू विधायक हरलाल सहारण, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसएसपी जय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की कल्याणकारी योजनाओं के तहत चूरू के विकास के लिए समर्पित हैं। विधायक सहारण और जिला प्रमुख आर्य ने भी अपने विचार साझा किए। सीईओ श्वेता कोचर ने कार्यक्रम का समापन किया।
Comments are closed.