जेईई मेन-2025 में पीसीपी, प्रिंस के त्रिवेंद्रम एवं अरमान के 99.94 परसेंटाइल अंक…

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हासिल किये 99 परसेंटाइल से अधिक अंक

जेईई मेन-2025 में पीसीपी, प्रिंस के त्रिवेंद्रम एवं अरमान के 99.94 परसेंटाइल अंक.
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हासिल किये 99 परसेंटाइल से अधिक अंक

नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा घोषित जेईई-मेन 2025 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पीसीपी के त्रिवेंद्रम सिंह ने 99.945 परसेंटाइल एवं अरमान महर ने कक्षा 12वीं के साथ 99.941 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं। इसी प्रकार पीसीपी के अनेक विद्यार्थियों ने 99.90 एवं 99.80 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं। प्रविष्ट विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पीसीपी, प्रिंस का यह रिजल्ट देश के सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट्स में से एक है।

पीसीपी के नीरज कुमावत ने कक्षा 12वीं के साथ 99.90 परसेंटाइल, ध्रुवी चौधरी ने 12वीं के साथ 99.89 परसेंटाइल, जय रांकावत ने 99.88 परसेंटाइल, सक्षम गर्ग ने 99.86 परसेंटाइल, महेंद्र काला ने 99.85 परसेंटाइल, मनीष बाजिया ने 99.84 परसेंटाइल, उदित मान ने 99.84 परसेंटाइल, राहुल कुमावत ने 12वीं के साथ 99.83 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं। इसी प्रकार अब तक के संकलित रिजल्ट में पीसीपी के अनेक विद्यार्थियों ने 99.70, 99.50 एवं 99.00 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के साथ ही यह सफलता हासिल की है।


महेंद्र काला ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल अंक, अरमान महर ने कैमेस्ट्री में 100 परसेंटाइल अंक एवं सूरज ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं।

विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर पीसीपी में जश्न का माहौल रहा। शानदार आतिशबाजी की गई एवं विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, जेईई हेड नीरज अग्रवाल, एकेडमिक हेड राकेश रुहेला, डी. आर. सारण, पुनीत शर्मा, ओंकार मूंड, विनोद शर्मा एवं फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयां दी।
[4:19 pm, 12/2/2025] Ikbal Sir Abtak: पीसीपी, प्रिंस के त्रिवेंद्रम सिंह ने हासिल किये 99.94 परसेंटाइल अंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई-मेन 2025 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के त्रिवेंद्रम सिंह ने 99.94 परसेंटाइल अंक हासिल किये है।
मूलतः उकरुंद, दौसा निवासी त्रिवेंद्रम के पिता भंवर सिंह राजपूत खेती व डेयरी का कार्य करते हैं एवं माता रेखा देवी गृहिणी हैं।
त्रिवेंद्रम ने कक्षा 11वीं से ही पीसीपी के छात्रावास में रहकर जेईई की तैयारी की। त्रिवेंद्रम भविष्य में साॅफ्टवेयर इंजीनियर बनकर टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में नवाचार करना चाहता है। पढ़ाई के अलावा त्रिवेंद्रम को क्रिकेट खेलने व देखने में रुचि है। त्रिवेंद्रम ने इस सफलता के लिए नित्यप्रति 6 घंटे पढ़ाई की। त्रिवेंद्रम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। त्रिवेंद्रम का कहना है कि बड़े सपने बनाकर कड़ी मेहनत करने से हर सफलता हासिल की जा सकती है।

पीसीपी, प्रिंस के अरमान महर के 12वीं के साथ हासिल किये 99.94 परसेंटाइल अंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई-मेन 2025 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी जेईई एवं नीट कोचिंग संस्थान पीसीपी, प्रिंस के अरमान महर ने कक्षा 12वीं के साथ 99.94 परसेंटाइल अंक हासिल किये है। अरमान ने कैमेस्ट्री विषय में 100 परसेंटाइल अंक हासिल किये हैं।
मूलतः रायसना, नांदोती, करौली निवासी अरमान के पिता मोहन लाल इंडियन रेलवे में सेवारत हैं एवं माता सुनिता गृहिणी हैं।
अरमान भविष्य में आईआईटी से इंजीनियरिंग करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। अरमान ने इस सफलता के लिए नित्यप्रति 6 घंटे पढ़ाई की। अरमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पीसीपी की फैकल्टी टीम को दिया है। अरमान का कहना है कि विद्यार्थियों को सब्जेक्ट पढ़ते समय काॅन्सेप्ट्स की गहराई तक जाने की कोशिश करनी चाहिए।

Comments are closed.