जैन महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, किरण दीवान बनीं अध्यक्ष…
नीता छाबड़ा को मंत्री, ऊषा छाबड़ा को सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी
जैन महिला मंडल की ओर से सन्मति पाठशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान किरण दीवान को अध्यक्ष और नीता छाबड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, प्रेमलता दीवान को कोषाध्यक्ष और ऊषा छाबड़ा को सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर संगठन की संरक्षक शांति देवी महालजिका, गुड्डी जयपुरिया, बबीता काला, संजू जयपुरिया, बबीता पहाड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
Comments are closed.