जैन श्वेतांबर तेरापंथी स्कूल में जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल…
बंसत पारख की याद में किया गया कंबल वितरण
जैन श्वेतांबर तेरापंथी स्कूल में मंगलवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट कोलकाता की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के मुखिया बंसत पारख ने अपने पिता रतनलाल पारख की याद में कंबल उपलब्ध कराए। ट्रस्ट सचिव आनंद बालाण और सदस्य अजय शर्मा की देखरेख में कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Comments are closed.