झुंझुनूं के अणगासर रोड पर प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्रवासी परेशान…
टूटी सड़कों, जलनिकासी की कमी और गंदगी ने क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार किया
झुंझुनूं के वार्ड छह अणगासर रोड पर प्रशासन की अनदेखी ने क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्याएं खड़ी कर दी हैं। जगह-जगह टूटी सड़कों, जलनिकासी की अनुपलब्धता और नीचे लटकते बिजली के तारों ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को सफाई के बाद भी गंदगी का निस्तारण सही तरीके से नहीं किया गया, जिससे बदबू और समस्या और बढ़ गई। इसके अलावा, दुर्गा मंदिर से सूरज कॉलोनी तक जलनिकासी की व्यवस्था ना होने से बरसात के दिनों में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा होती है।
Comments are closed.