झुंझुनूं पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार….

बगड़ पुलिस की सतर्कता से बिना नंबर की कैंपर गाड़ी से 2 जिंदा कारतूस बरामद, विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कार्रवाई

झुंझुनूं की बगड़ पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। धनूरी थाना क्षेत्र के सज्जन पूनिया और बिसाऊ निवासी अनुज कुमार को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में भागने की कोशिश कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को दोनों संदिग्ध लगे और तलाशी में गाड़ी के डैशबोर्ड से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाधिकारी के अनुसार, विधानसभा उपचुनाव के चलते पुलिस द्वारा सघन निगरानी की जा रही थी, इसी दौरान यह कार्रवाई हुई। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

Comments are closed.