झुंझुनूं में अस्पताल पर बदमाशों का आतंक, चार गिरफ्तार…
बोलेरो कैंपर से तोड़फोड़, पुलिस थाने पहुंचकर SUV को भी मारी टक्कर
झुंझुनूं के सुल्ताना थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने हरनारायण अस्पताल के बाहर जमकर उत्पात मचाया। बोलेरो कैंपर में आए चार बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी, अस्पताल के कांच तोड़े और लोगों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर भी बदमाश नहीं रुके और गाड़ी दौड़ाते रहे। बाद में थाने पहुंचकर एक SUV को टक्कर मारी।
पुलिस ने बदमाशों को थाने में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल जाट, अनुराग दर्जी, यादराम जाट और दीपक जाट शामिल हैं। सभी नशे की हालत में थे। डीएसपी विकास धींधवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस और आरएएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। अस्पताल संचालक के अनुसार, बदमाश ट्रिपल ए बाबा गैंग से जुड़े हैं और रंगदारी को लेकर पहले भी धमकी दे चुके हैं। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
Comments are closed.