झुंझुनूं में पटाखे से हादसा, 13 वर्षीय बालक की मौत…

घर में बने पटाखे से बड़ा हादसा, जयपुर में इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में 13 वर्षीय हिमांशु का घर में बने पटाखे से हादसा हुआ, जिससे पैर बुरी तरह घायल हो गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिमांशु और उसके दोस्त ने परिवार से छिपकर गंधक और पोटाश मिलाकर पटाखा तैयार किया था, जो जलाते समय उसकी जेब में फट गया।

मां से जूस-चॉकलेट के लिए लिए पैसे, घर पर खरीदे पटाखे का सामान
हिमांशु तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां रेखा ने बताया कि हिमांशु ने जूस और चॉकलेट के बहाने पैसे लेकर गंधक और पोटाश खरीदने का प्लान बनाया था।

Comments are closed.