झुंझुनूं में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस की कार्रवाई शुरू…

पिछले दस दिनों में शहर में 5 से 6 बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

झुंझुनूं में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते दस दिनों में शहर से 5 से 6 बाइक चोरी हो चुकी हैं। हाल ही में सोनू-मोनू कॉम्प्लेक्स के पास एक मॉल के बाहर खड़ी हीरो स्पलेंडर बाइक चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। विकास कुमार सैनी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के बडगांव थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Comments are closed.