झुंझुनूं में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट, गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन…
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजामों की मांग
झुंझुनूं में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार को कर्मचारियों ने सहायक अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारी नेता आशीष पचार ने बताया कि 27 दिसंबर को बगड़ रोड पर कनेक्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथी कर्मचारियों पर हमला किया था, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम और पुख्ता इंतजामों की भी मांग की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
Comments are closed.