डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई…

कलेक्टर ने अधिकारियों को जनसुनवाई में दिए निर्देश, पेंडेंसी समाप्त करने के लिए समय सीमित कार्रवाई

गुरुवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन के अभाव-अभियोग सुनकर अधिकारियों को संबंधित मामलों की उचित जांच कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला जन अभियोग व सतर्कता समिति में दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर सुराणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन के परिवादों में समय निर्धारित कर लंबित मामलों का त्वरित समाधान किया जाए। जनसुनवाई में अतिक्रमण, फर्जी कंपनी द्वारा पैसे वसूलने, रास्ते के विवाद, निर्माण कार्य का मलबा सड़कों पर पड़ा होना, स्वच्छता, जल भराव, पट्टे बनवाने, बकाया एरियर भुगतान, डेयरी बूथ हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने और बिजली के खंभों को हटवाने सहित विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, पीएचईडी एसई रमेश कुमार राठी, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, डीओआईटी डीडी नरेश टुहानिया, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, डिस्कॉम एक्सईएन अनिल पूनिया, उद्योग महा प्रबंधक नानुराम गहनोलिया, उद्यान उप निदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेंद्र राठौड़, डीएसओ सुरेंद्र महला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.