डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना, बीजेपी की नीतियों पर उठाए सवाल…
कृषि मंत्री पर साधा निशाना, कांग्रेस बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टिकट मिलते ही मीणा ने फिर से खुद को मंत्री कहना शुरू कर दिया। उन्होंने मीणा के इस्तीफे और वापसी को बीजेपी की राजनीति में स्वार्थ की मिसाल बताया। सीकर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान डोटासरा ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री और विधायकों तक के काम नहीं हो रहे, तो जनता के काम कैसे होंगे। डोटासरा ने उपचुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस की 15-20 वरिष्ठ नेताओं की टीमें प्रचार में जुट चुकी हैं, और प्रचार में तेजी लाई जाएगी। साथ ही, उन्होंने बागियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकेत दिया।
Comments are closed.