ढांढ़ण शक्ति धाम में रजत जयंती बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…
21 से 26 जनवरी तक ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल चूरू द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
ढांढ़ण शक्ति धाम में अखिल भारतीय बसंतोत्सव परिवार ढांढ़ण की रजत जयंती के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल चूरू ने जनसंपर्क कर निमंत्रण पत्र वितरित किए। 21 से 26 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 जनवरी को शोभायात्रा और भजन संध्या होगी। मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।
Comments are closed.