तालछापर बर्ड फेस्टिवल के प्री-इवेंट्स का उद्घाटन हुआ…

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के जरिए पक्षी संरक्षण को बढ़ावा

एसपी जय यादव ने मंगलवार को तालछापर बर्ड फेस्टिवल के प्री-इवेंट्स के तहत ऑनलाइन फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पक्षी संरक्षण आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने पर्यावरण और जैव विविधता को समझने में मदद मिलेगी। आयोजन से जुड़े मुदित तिवाड़ी ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र के अलावा तालछापर अभयारण्य की गाइड यात्रा का भी अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 26 जनवरी है।

Comments are closed.