दीपावली पर सीकर में ट्रैफिक में बड़ा बदलाव…

शाम 5 बजे से शहर के मुख्य बाजारों में वाहन प्रवेश पर रोक

दीपावली की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सीकर पुलिस ने ट्रैफिक में बदलाव की घोषणा की है। ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र सिंह के अनुसार, आज शाम 5 बजे से तापड़िया बगीची, सालासर स्टैंड, फतेहपुरी गेट, कोतवाली रोड, अजमेर स्टैंड से जाट बाजार और अन्य परकोटे क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की जाएगी। सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।

Comments are closed.