दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी रौनक…

बाजारों में खरीदारों का उत्साह, सिक्कों और बर्तनों की बढ़ी मांग

धनतेरस पर शहर के बाजारों में उत्सव की रौनक छाई रही। लोग सुबह से ही शुभ मुहूर्त में बर्तन, आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहनों की खरीदारी करते देखे गए। दुकानदारों के लिए यह दिन विशेष माना जाता है, वे इस मौके पर बहीखाते भी खरीदते हैं, जिनकी दीपावली पर पूजा की जाती है और नए वित्तीय वर्ष में प्रयोग शुरू होता है।

सिक्कों और बर्तनों की सबसे अधिक डिमांड
परंपरागत रूप से आज भी सिक्कों और बर्तनों की खरीदी का विशेष महत्व है। बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों के साथ-साथ स्टील, तांबे और कांसे के बर्तन की मांग रही। सवेरे से ही बस स्टैंड, चुना चौक और मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। सिंघाना कस्बे में वाहनों की भारी संख्या से आवागमन में बाधा आई, पर प्रशासनिक इंतजामों का अभाव खला।

Comments are closed.