दीप शिक्षा नगरी में डॉक्टर बनने के सपने को रोशन करेगा: भाई सर…

आईआईटी-नीट aspirants को मिलेगी बेहतरीन गाइडेंस

शिक्षा नगरी सीकर में सोढानी फार्म हाउस जो अब प्राइड सिटी के नाम से जाना जा रहा है के सामने संस्कार हाईट में बुधवार को दीप कैरियर इंस्टिट्यूट का विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। सोमवार को सीकर दीप कैरियर इंस्टिट्यूट में भाई सर के नाम से चर्चित एसएन रणवा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी और कहा कि शिक्षा नगरी में कोचिंग तो कई है लेकिन आईआईटी और नीट में सफलता के लिए लगे हुए विद्यार्थियों के गाइडेंस के लिए प्रतिबद्धता का अभाव देखा गया है और इसी अभाव को दूर करने के लिए हमने दीप कैरियर इंस्टिट्यूट की शुरुआत की है। भाई सर ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में शरीक होने का आग्रह करते हुए कहा कि कम फीस पर पूरी गाइडेंस के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को समर्पित है हमारा दीप कैरियर इंस्टिट्यूट।
इस मौके पर संस्था जूओलोजी हैड संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा नगरी मे नीट और जेईई की तैयारी को और बेहतरीन बनाने के लिए एवं छात्र छात्राओं को भविष्य के सपने को बुनने मे मदद करने के लिए भाई सर और दीप कॅरियर इंस्टिट्यूट पूरी तैयारी के साथ सीकर धरा पर नई शुरुवात कर चुके है।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में बोलते हुए एसएन रणवा ने कहा कि सभी कोचिंग क्यों हैं इस पर हमारा फोकस नहीं है बल्कि हम एक अभिवावक को मेडिकल या आईआईटी में चयनित छात्र सौपना हमारी प्राथमिकता और लक्ष्य है। किसान और कामगार को बिना लूटे एक उच्च कोटि की सफलता एवं मार्गदर्शन देंगे।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में कैमेस्ट्री हेड जितेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे संस्था के पास सीकर की सबसे मजबूत अनुभवी स्थाई फेकल्टी टीम के मार्गदर्शन मे डॉक्टर इंजिनियर बनने के सपने को पूरा करने हम तैयार है। अब सीकर के सपने को पँख लगाने को तैयार दीप कॅरियर इंस्टिट्यूट की टीम यह बात आने वाले परिणामों में दिखाई देगी।
इस अवसर पर संस्था के एकेडमिक हेड अमित कुमार ने कहा कि बेहतरीन मार्गदर्शन वो भी शानदार फैकल्टी के साथ केवल हमारे संस्था में संभव है। इस अवसर पर संस्था के समस्त फैकल्टी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.