दोरादास के राजकीय उमा विद्यालय में वार्षिकोत्सव और भामाशाहों का सम्मान…

सीबीईओ महेन्द्र जाखड़ और एसीबीईओ अशोक पूनिया ने किया सम्मानित

दोरादास के राजकीय उमा विद्यालय में वार्षिकोत्सव के अवसर पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सीबीईओ महेन्द्र जाखड़ और विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ अशोक पूनिया थे। संस्था प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों का सम्मान किया गया, जिसमें अमेरिकी प्रवासी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, परमेश्वरलाल पारीक, गणेशसिंह शेखावत, सेवानिवृत्त अध्यापक ख्यालीराम, कुरड़ाराम धींवा, डॉ. एसके भार्गव, बिहारीलाल सिसोदिया, करणीराम महला, रामनाथ महला और सुमित्रा कड़वासरा शामिल हैं।

इसके अलावा, पवन सैन और रवि निर्मल को भी उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बुधराम योगी, पवन कुमार गुप्ता, पीईओ नरेश कुमार और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments are closed.